भिवंडी ।ग्रुप आफ भिवंडी द्वारा निःशुल्क तीन दिवसीय प्लास्टिक व जनरल सर्जरी शिबिर का आयोजन 18 फरवरी से किया जा रहा है।निःशुल्क शिबिर का लाभ लिए जानें हेतु 31 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन कराया जाना परमावश्यक है।उक्त जानकारी भिवंडी जाएंट्स अध्यक्ष कुमार कबाड़े ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी है।
गौरतलब है कि विश्व विख्यात प्लास्टिक सर्जन स्व.डा.शरदकुमार दीक्षित की याद में जायंट्स ग्रुप आफ भिवंडी, इंदिरा गांधी अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में 18 फरवरी 2020 से 20 फरवरी 2020 तक निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी व जनरल सर्जरी कुशल डाक्टरों की टीम द्वारा किया जायेगा।उक्त शिविर का आयोजन लगातार 19 वे वर्षो किया जा रहा है।उक्त जानकारी संस्था के जयानंद केणे ने दी है।उन्होंने बताया कि निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी व जनरल सर्जरी हेतु 31 जनवरी 2020 तक मरीजों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया जाना बंधनकारक है।उक्त शिबिर में चेहरे की कुरूपता जैसे फटे होंठ, टेंढ़ी कान-नाक, चेहरे की कुरूपता आदि के आपरेशन सहित जनरल सर्जरी आपरेशन में अपेंडिक्स, हार्निया, तिरछी आँखें, झुकी पलकों इत्यादि का आपरेशन कुशल डाक्टरों की टीम द्वारा निःशुल्क किया जाना है।31 जनवरी 2020 तक किए जाने वाले पंजीकरण के उपरान्त मरीजों को सुबह 9 बजे इंदिरा गांधी अस्पताल स्क्रीनिंग हेतु आना पड़ेगा।स्क्रीनिंग के उपरान्त डाक्टरों द्वारा चयनित मरीजों का आपरेशन क्रमवार 18 फरवरी 2020 से 20 फरवरी 2020 तक निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी व जनरल सर्जरी
तक पूर्णतया निःशुल्क किया जायेगा।प्रेस वार्ता में मौजूद जाएंट्स ग्रुप ऑफ भिवंडी के अध्यक्ष कुमार कबाड़े,चेयरमैन एस टी जैन,गगन जैन,एडमिनिस्ट्रेटर सुरेश परमनी,जयानंद केणी,डॉ नूर खान सहित पदाधिकारियों नें निःशुल्क आपरेशन का लाभ उठाये जानें की अपील प्रेस कोन्फ्रेंस के माध्यम से की है।