आमरण अनशन को आखिरकार चार दिनों बाद मिला प्रतिसाद ।


कल्याण :- नवगठित राजनीतिक पार्टी राष्ट्र कल्याण के पदाधिकारियों के आमरण अनशन को आखिरकार चार दिनों बाद प्रतिसाद मिला और उप प्रादेशिक परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने मंजूर कर ली, जिसके बाद पार्टी अध्यक्ष शैलेश तिवारी ने आमरण अनशन चौथे दिन समाप्त किया। पार्टी की मांग थी कि कल्याण-डोंबिवली शहरों में ऑटो रिक्शा मीटर
प्रणाली से चलाया जाए। बताते चलें कि 26 जनवरी 2020, गणतंत्र दिवस से शैलेश तिवारी ने कल्याण (पश्चिम) स्थित आरटीओ कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन शुरू किया था। राजनीतिक पार्टी और जनता ने अनशन को अच्छा प्रतिसाद दिया। उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जयंत पाटिल ने माना कि राष्ट्र कल्याण पार्टी की मांग जायज है और जनता के हित में है। संबंधित अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद जयंत पाटिल ने शैलेश तिवारी को लिखित में
बताया कि 29 जनवरी से ऑटो रिक्शा मीटर प्रणाली
से चलाए जाने शुरू हो गए हैं। आरटीओ अधिकारियों
ने कल्याण स्टेशन के पास ऑटो रिक्शा चालकों को
इस व्यवस्था से अवगत कराया. साथ ही ऐसे कुछ
ऑटो रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की जो मीटर प्रणाली का विरोध कर रहे थे। आरटीओ अधिकारियों के सकारात्मक रवैए से सन्तुष्ट शैलेश तिवारी ने अपना अनशन खत्म कर दिया। आरटीओ अधिकारी ने नारियल पानी पिला कर अनशन को खत्म करवाया। पार्टी के कार्यकर्ता राहुल काटकर, हरीश साल्वी, अभय पांडेय, विनय सिंह. दुर्गेश मिश्रा. सूरज
मिश्रा, धनंजय वर्मा, संजय यादव, शोभा पाटिल, दीपक मिश्रा एवं नीरज मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने आरटीओ अधिकारी जयंत पाटिल को धन्यवाद दिया।


टिप्पणियाँ
Popular posts
नाप्ता साठवणुकीचा परवाना नसताना देखील मे. इंडियन ऑइल अदानी व्हेन्चर्स लिमिटेड या कंपनीचा नाप्ता साठवणुकीचा व्यवसाय चालू ?
चित्र
ग्रामीण भागातील जलस्रोतांची सुरक्षा आणि शाश्वतता दृढ करण्यासाठी जिल्हा परिषदेचा उपक्रम
. ‘माझी भाषा, माझा अभिमान’ — भिवंडीत अभिजात मराठी सप्ताह साजरा
चित्र
कर्करोग निदान व्हॅन — ठाणे जिल्ह्यात उपक्रमाला उत्स्फूर्त प्रतिसाद
चित्र
२०२५ " विविध मान्यवरांच्या शुभहस्ते प्रदान!हा पुरस्कार म्हणजे केवळ माझा नव्हे, तर पत्रकारितेत निष्ठेने काम करणाऱ्या प्रत्येक संघर्षशील पत्रकाराचा सन्मान आहे-डॉ. किशोर पाटील
चित्र