विधायक अप्पाजी शिंदे का केक काट मनाया गया जन्मदिन ।

 


 


नवी मुंबई :- सामाजिक संस्था निर्बल सहा


विधायक अप्पाजी शिंदे का केक काट मनाया गया जन्मदिन ।



नवी मुंबई :- सामाजिक संस्था निर्बल सहायता समिति द्वारा कल खारघर स्थित होटल थ्री स्टार में एक बहुउद्देश्यीय आयोजन किया गया। समारोह में दर्जनों गरीब महिलाओं को साड़ी वितरित की गई। जरूरतमन्दों के सहयोग के संकल्प को दोहराया गया। इस मौके पर अपने जन्मदिन का केक काटने के बाद विधायक अप्पाजी शिंदे ने अपने सेवाभावी क्रांतिकारी विचारों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर अपने दार्शनिक विचार रखते हुए श्री शिंदे ने कहा कि औषधीय सेवा से बढ़कर पुनीत कार्य कुछ भी नही। उन्होंने कहा कि विधायकी या ऑल इंडिया मेडिकल एशोसिएशन का अध्यक्ष पद उनके लिए सेवा का आलम्ब मात्र है। उन्होंने आगे कहा कि शोषितों, वंचितों आर्थिक रूप से विपन्न लोगों को मुक्त दवाएं उपलब्ध कराने का उनका उपक्रम बदस्तूर जारी रहेगा। धनवैभव पद प्रतिष्ठा यह चिर स्थायी नही है, इसका उपयोग परोपकार में जितना संभव हो किया जाना चाहिए। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन विभूतियों का सम्मान किया गया, संस्था के अध्यक्ष आर.एन.यादव ने सर्वप्रथम साल श्रीफल स्मृति चिन्ह देकर वरिष्ठ पत्रकार अरुण उपाध्याय को सम्मानित किया। यही क्रम वरिष्ठ नगरसेवक डॉक्टर जयाजी नाथ और समाजसेवी मोतीलाल यादव के साथ दोहराया गया। कार्यक्रम की प्रस्ताविकी जितेंद्र पांडेय ने प्रस्तुत की। संचालन ओम प्रकाश तिवारी ने किया।कार्यक्रम में समाजसेवी अनिल नाईक, सुदामा पाटील, प्रोफेसर बी. ए.पाटिल, मनोरंजन सिंह, कृष्णा मरढेकर, वलिरंजन के अलावा कई गणमान्य शामिल थे। हॉटल का सभागार खचाखच भरा हुआ था।


यता समिति द्वारा कल खारघर स्थित होटल थ्री स्टार में एक बहुउद्देश्यीय आयोजन किया गया। समारोह में दर्जनों गरीब महिलाओं को साड़ी वितरित की गई। जरूरतमन्दों के सहयोग के संकल्प को दोहराया गया। इस मौके पर अपने जन्मदिन का केक काटने के बाद विधायक अप्पाजी शिंदे ने अपने सेवाभावी क्रांतिकारी विचारों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर अपने दार्शनिक विचार रखते हुए श्री शिंदे ने कहा कि औषधीय सेवा से बढ़कर पुनीत कार्य कुछ भी नही। उन्होंने कहा कि विधायकी या ऑल इंडिया मेडिकल एशोसिएशन का अध्यक्ष पद उनके लिए सेवा का आलम्ब मात्र है। उन्होंने आगे कहा कि शोषितों, वंचितों आर्थिक रूप से विपन्न लोगों को मुक्त दवाएं उपलब्ध कराने का उनका उपक्रम बदस्तूर जारी रहेगा। धनवैभव पद प्रतिष्ठा यह चिर स्थायी नही है, इसका उपयोग परोपकार में जितना संभव हो किया जाना चाहिए। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन विभूतियों का सम्मान किया गया, संस्था के अध्यक्ष आर.एन.यादव ने सर्वप्रथम साल श्रीफल स्मृति चिन्ह देकर वरिष्ठ पत्रकार अरुण उपाध्याय को सम्मानित किया। यही क्रम वरिष्ठ नगरसेवक डॉक्टर जयाजी नाथ और समाजसेवी मोतीलाल यादव के साथ दोहराया गया। कार्यक्रम की प्रस्ताविकी जितेंद्र पांडेय ने प्रस्तुत की। संचालन ओम प्रकाश तिवारी ने किया।कार्यक्रम में समाजसेवी अनिल नाईक, सुदामा पाटील, प्रोफेसर बी. ए.पाटिल, मनोरंजन सिंह, कृष्णा मरढेकर, वलिरंजन के अलावा कई गणमान्य शामिल थे। हॉटल का सभागार खचाखच भरा हुआ था।


टिप्पणियाँ
Popular posts
नाप्ता साठवणुकीचा परवाना नसताना देखील मे. इंडियन ऑइल अदानी व्हेन्चर्स लिमिटेड या कंपनीचा नाप्ता साठवणुकीचा व्यवसाय चालू ?
चित्र
ग्रामीण भागातील जलस्रोतांची सुरक्षा आणि शाश्वतता दृढ करण्यासाठी जिल्हा परिषदेचा उपक्रम
. ‘माझी भाषा, माझा अभिमान’ — भिवंडीत अभिजात मराठी सप्ताह साजरा
चित्र
कर्करोग निदान व्हॅन — ठाणे जिल्ह्यात उपक्रमाला उत्स्फूर्त प्रतिसाद
चित्र
२०२५ " विविध मान्यवरांच्या शुभहस्ते प्रदान!हा पुरस्कार म्हणजे केवळ माझा नव्हे, तर पत्रकारितेत निष्ठेने काम करणाऱ्या प्रत्येक संघर्षशील पत्रकाराचा सन्मान आहे-डॉ. किशोर पाटील
चित्र