ज्योतिष सेवा केंद्र पंडित अतुल शास्त्री 9594318403/ 9820819501

21.2.2020 शुक्रवार


आज का राशिफल


मेष   महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को दूध और दही अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही भगवान शिव को धतुरा भी अर्पित करें, लाल रंग का फूल चढ़ाएं और उनकी कपूर से आरती उतारें।यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी नौकरी की सभी परेशानियां समाप्त हो जाएंगी और इसके साथ ही आपके क्रोध में भी कमी आएगी।


वृष  महाशिवरात्रि के दिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए। आपको इस दिन शिवलिंग पर लाल गुलाब, चंदन, कुमकुम और इत्र अर्पित करना चाहिए और भगवान शिव को आक के फूल अर्पित करने चाहिए।शिवजी के रुद्राष्टक का पाठ भी करें या फिर महामृत्युंजय का मंत्र जपें। आपके ऐसा करने से आपको भगवान शिव की पूर्ण कृपा प्राप्त होगी।


मिथुन भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए और उन्हें आक के फूल अर्पित करने चाहिए। इसके साथ ही उन्हें किसी मिठाई का भोग भी अवश्य लगाना चाहिए। शिव चालीसा पढ़ें।यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके वैवाहिक सुख में आ रही सभी प्रकार की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।


कर्क 
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का अष्टगंध और हल्दी से अभिषेक करना चाहिए और वहीं बैठकर ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके बाद भगवान शिव को बेर और आटे से बनी रोटी का भोग लगाएं। शिवाष्टक पढ़ें।यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा।


सिंह  राशि वाले फलों से रस से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं कर सकते तो आप पानी में शक्कर घोलकर भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं। इसके साथ आकड़े के फूल और बिल्वपत्र भी भगवान शिव को अर्पित करने के बाद मिठाई का भोग लगाएं। शिव महिम्न स्त्रोत पढ़ें।आपके ऐसा करने से आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।


कन्या  बेर, धतुरा, भांग और बिल्वपत्र भगवान शिव को अर्पित करने चाहिए और भगवान शिव का कपूर से मिश्रित जल से अभिषेक करना चाहिए और उनकी परिक्रमा अवश्य ही करनी चाहिए। शिव पुराण में वर्णित कथा का वाचन करें।ऐसा करने से आपको व्यापार से संबंधित सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।


तुला 
 महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा में जल में सात प्रकार के फूल डालकर उनका अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद उन्हें मोगरा, गुलाब, बिल्व पत्र, चावल और चंदन अर्पित करने चाहिए और अंत में भगवान शिव की आरती उतारनी चाहिए। महाकाल सहस्त्रनाम पढ़ें।ऐसा करने से आपको सभी भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी।


वृश्चिक  भगवान शिव का जल में शहद और घी से अभिषेक कराना चाहिए और उन्हें पूजा में लाल रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। पूजा के बाद आपको किसी निर्धन व्यक्ति को लाल मसूर की दाल भी अर्पित करनी चाहिए। शिव जी के 108 नामों का स्मरण करें।ऐसा करने से आपकी संतान संबंधी सभी परेशानियां समाप्त हो जाएंगी।


धनु  महाशिवरात्रि पर जल में चंदन डालकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए और चावलों से भगवान शिव का श्रृंगार करना चाहिए और उन्हें बिल्व पत्र और गुलाब के फूल अर्पित करने चाहिए अंत में भगवान शिव को सूखे मेवे का भोग लगाएं। 12 ज्योतिर्लिंगों का स्मरण करें।यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके ज्ञान में वृद्धि होगी।


मकर  महाशिवरात्रि भगवान शिव का काले तिल मिलाकर अभिषेक करना चाहिए और शिवलिंग को गेहूं से ढंककर भगवान शिव की विधिवत पूजा करनी चाहिए और उनकी आरती उतारने के बाद इन गेहूंओं को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान में दे देना चाहिए। शिव पंचाक्षर मंत्र का जप करें।यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको जल्द ही अपनी सभी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी।


कुंभ  महाशिवरात्रि के दिन जल में तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद भगवान शिव को भांग चढ़ाकर उनकी काले व सफेद तिल से पूजा करें और उनकी आरती उतारें। शिव षडाक्षर मंत्र का 11 बार स्मरण करें।ऐसा करने से आपको भगवान शिव के साथ-साथ शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होगी।


मीन  महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को जल में चने की दाल डालकर अभिषेक करना चाहिए और भगवान शिव को बिल्वपत्र अर्पित करें और साथ ही 108 बार ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।आपके ऐसा करने से आपको भगवान शिव के साथ- साथ देवगुरु बृहस्पति की कृपा भी प्राप्त हो जाएगी।
 
 


ज्योतिष सेवा केंद्र
पंडित अतुल शास्त्री
9594318403/ 9820819501


टिप्पणियाँ
Popular posts
पाटोळेने केले ठाण्याचे वाटोळे!
चित्र
नवी मुंबई विमानतळ नामांतर वादाला तोडगा?
चित्र
मुंब्रा में महिला पत्रकार पर हमला — ट्रैफिक का लाइव रिपोर्ट करते समय गुंडों ने किया हंगामा, मोबाइल छीनकर की बदसलूकी
चित्र
. ‘माझी भाषा, माझा अभिमान’ — भिवंडीत अभिजात मराठी सप्ताह साजरा
चित्र
वीज वितरण कंपनीच्या मनमानी कारभारा विरोधात धसई विद्युत कार्यालयावर नागरिकांचा निषेध मोर्चा !!वीज वितरण कंपनीच्या मनमानी कारभारा विरोधात धसई विद्युत कार्यालयावर नागरिकांचा निषेध मोर्चा !!
चित्र