तहसीलदार कार्यालय के सामने किया धरना आंदोलन ।

 



कल्याण :- महिलाओं पर अत्याचार बढ़ने को लेकर मंगलवार को भाजपा ने समूचे महाराष्ट्र में धरना आंदोलन किया. इसी कड़ी में कल्याण तहसील कार्यालय पर भाजपाइयों ने मोर्चा धरना आंदोलन किया। कल्याण तहसीलदार कार्यालय पर भिवंडी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कपिल पाटिल के साथ कल्याण जिला इकाई के सैकड़ो कार्यकर्ता एवं नगरसेवक मौजूद थे. भाजपा नेता विजय उपाध्याय ने ठाकरे सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि राज्य की तिकड़ी सरकार में दम है तो चुनाव करा कर देख ले। कौन कितने पानी में है पता चल जाएगा, सांसद पाटिल ने कहा कि सत्ता में आने के बाद इस सरकार ने राज्य की जनता के साथ धोखा किया है। किसानों को 25 हजार का लालच देने वाली इस सरकार के मुखिया ने खुद घोषणा किया था, भाजपाइयों ने कांग्रेस पर भी पलटवार करते हुए कहा कि कर्ज माफी के बारे में जानना है तो किसानों से जाकर पूछो, वो ही अपना दुखड़ा बताएंगे, आंदोलन में पूर्व मंत्री जगन्नाथ पाटील, राजाभाऊ पातकर, नीरजा मिश्रा, कल्याण पूर्व भाजपा अध्यक्ष संजय मोरे, अभिमन्यु गायकवाड,  कार्यकर्ता सहित भारी संख्या में भाजपा पदधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे. पूर्व मंत्री जगन्नाथ पाटिल ने कहा कि किसानों के साथ धोखाधड़ी करने के अलावा राज्य में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है, ठाकरे सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के हिंगणघाट में एक प्राध्यापिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। नागपुर में एक युवती को बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया, आखिर ये तीन दलों की तिकड़ी सरकार कर क्या रही है, इन्हें होश में लाना जरूरी है. आंदोलनकारियों ने कल्याण तहसीलदार को ज्ञापन भी दिया और सरकार पर दबाव लाने की बात कही।


टिप्पणियाँ
Popular posts
नाप्ता साठवणुकीचा परवाना नसताना देखील मे. इंडियन ऑइल अदानी व्हेन्चर्स लिमिटेड या कंपनीचा नाप्ता साठवणुकीचा व्यवसाय चालू ?
चित्र
ग्रामीण भागातील जलस्रोतांची सुरक्षा आणि शाश्वतता दृढ करण्यासाठी जिल्हा परिषदेचा उपक्रम
. ‘माझी भाषा, माझा अभिमान’ — भिवंडीत अभिजात मराठी सप्ताह साजरा
चित्र
कर्करोग निदान व्हॅन — ठाणे जिल्ह्यात उपक्रमाला उत्स्फूर्त प्रतिसाद
चित्र
२०२५ " विविध मान्यवरांच्या शुभहस्ते प्रदान!हा पुरस्कार म्हणजे केवळ माझा नव्हे, तर पत्रकारितेत निष्ठेने काम करणाऱ्या प्रत्येक संघर्षशील पत्रकाराचा सन्मान आहे-डॉ. किशोर पाटील
चित्र