अवैध निर्माणों पर सख्त करवाई :-गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड
प्रमोद कुमार
ठाणे :- मुंब्रा के कौसा स्थित एमएम वेली में हज हाउस का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने बजट में 20 करोड़ का प्रावधान किया है। बिभीन्न तरह की समस्याओं को लेकर मनपा अधिकारियों तथा स्थानीय नागरिकों के साथ हुई एक संयुक्त बैठक में मौजूद स्थानीय विधायक एवं गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने यह जानकारी दी है। अवैध निर्माणों पर आव्हाड ने बेहद सख्त रूख अपनाया। अवैध निर्माणों पर सख्त करवाई न करने पर संबंधित अधिकारियों को उन्होंने निलंबित करने की चेतावनी दी है। पानी,साफ सफाई सहित जैसे अनेक नागरिक मूलभूत सुविधाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जम कर क्लास लगाई गई औऱ एक हप्ते में पूरी करवाई रिपोर्ट सौपने का निर्देश आव्हाड उन्हें दिया है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को कौसा एमएम वेली स्थित स्टेडियम में गृहनिर्माण मंत्री व स्थानीय विधायक डॉ जितेंद्र आव्हार्ड ने ठामपा के सभी अधिकारियों को लेकर विशेष बैठक आयोजीत की। जिसमे शहर के कई बुनियादी मुद्दे को लेकर बड़े ही जोशीले अंदाज में अधिकारियों को कहा कि शहर से अतिक्रमण का सफाया किया जाय अवैध बांधकाम पर लगाम लगाने के लिए साथ साथ नाले गटर की सफाई मानसून के पहले होना जरूरी है। खास कर पानी की समस्या के बारे में भी कहा इस सब कामो में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कतई बख्सा नही जाएगा। और कई जरूरी मुद्दों पर बात सुलझाने को कहा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि हज हाउस की शाखा अब मुंब्रा शहर में भी बनेगा। जिसकी मंजूरी डिप्टी सीएम अजित दादा पवार ने दी है।