मुंबई और कोलकाता में 31 मार्च तक बंद रहेगी लोकल ट्रेन

मुंबई और कोलकाता में 31 मार्च तक बंद रहेगी लोकल ट्रेन


 


महाराष्ट्र के मुंबई और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में लोकल ट्रेन सर्विसेज 31 मार्च तक स्थगित रहेंगी। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए रेलवे की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है।


 


 


मुंबई
महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 10 नए मामलों के सामने आने के बाद मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सर्विसेज को 31 मार्च तक बंद करने का ऐलान किया गया है। रेलवे की ओर से जनता कर्फ्यू के बीच मुंबई में कुल 60 पर्सेंट लोकल ट्रेनों का संचालन ही हो रहा है। इन सर्विसेज को रविवार रात 12 बजे तक ही चलाया जाएगा और इसके बाद 31 मार्च तक ये सेवाएं स्थगित रहेंगी। मुंबई के अलावा कोलकाता में भी लोकल ट्रेन सर्विसेज 31 मार्च तक बंद रहेंगी।


 



भारत में अब तक कोरोना वायरस की वजह से करीब 332 लोग संक्रमित हैं और 6 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया भर में कोरोना वायरस से 3 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और लगभग 13 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं, ऐसे में संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश की उद्धव सरकार ने चार शहरों को बंद करने का फैसला कर लिया है।


 


 



पश्चिम बंगाल में भी रेल सेवाएं बंद
रविवार को जनता कर्फ्यू के बीच महाराष्ट्र के तमाम शहरों में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। महाराष्ट्र में जहां अब तक आंशिक लॉक डाउन का ऐलान हुआ है, वहीं पंजाब और राजस्थान को 31 मार्च तक पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। महाराष्ट्र के अलावा पश्चिम बंगाल में अंतरराज्यीय रेल सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने बयान में कहा है कि संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश में मेट्रो, लोकल ट्रेन और अंतरराज्यीय रेल सेवाएं बंद कर दी गई हैं।


 


टिप्पणियाँ
Popular posts
नाप्ता साठवणुकीचा परवाना नसताना देखील मे. इंडियन ऑइल अदानी व्हेन्चर्स लिमिटेड या कंपनीचा नाप्ता साठवणुकीचा व्यवसाय चालू ?
चित्र
ग्रामीण भागातील जलस्रोतांची सुरक्षा आणि शाश्वतता दृढ करण्यासाठी जिल्हा परिषदेचा उपक्रम
. ‘माझी भाषा, माझा अभिमान’ — भिवंडीत अभिजात मराठी सप्ताह साजरा
चित्र
कर्करोग निदान व्हॅन — ठाणे जिल्ह्यात उपक्रमाला उत्स्फूर्त प्रतिसाद
चित्र
२०२५ " विविध मान्यवरांच्या शुभहस्ते प्रदान!हा पुरस्कार म्हणजे केवळ माझा नव्हे, तर पत्रकारितेत निष्ठेने काम करणाऱ्या प्रत्येक संघर्षशील पत्रकाराचा सन्मान आहे-डॉ. किशोर पाटील
चित्र