रिक्शे में भिडंत हो जाने के कारण चार लोग घायल । 



रिक्शे में भिडंत हो जाने के कारण चार लोग घायल ।

 

प्रमोद कुमार

 

ठाणे :- ट्रक तथा रिक्शे में जबरदस्त भिडंत हो जाने के कारण रिक्शे में सवार चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना में रिक्शे के परखच्चे उड़ गए। घायलों को इलाज के लिए दिवा के मैट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक की हालत गंभीर होने के कारण कलवा के छत्रपति शिवाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उक्त घटना  दिवा शिल रोड, नीरा विक्री केन्द्र, डंपिंग ग्राउंड के पास हुई बताई गई है। दिवा पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार खर्डी की तरफ से उक्त रिक्शा क्रंमाक MH 47 AJ 4867 दिवा आ रहा था।और ट्रक क्रमांक MH 04 FU 2121 यह दिवा से खर्डी की तरफ जा रहा था। सुबह तकरीबन साढ़े 11 बजे से 12 के बीच जैसे ही नीरा विक्री केंद्र के पास पहुंची दोनों का आमने सामने से भिडंत हो गया। जिसमें रिक्शे में सवार राजकुमार बिहारी लाल राम उम्र-35 वर्ष, राधा किशोर बिहारी लाल गुप्ता उम्र -50 वर्ष, यह दोनों खर्डी गांव के रहनेवाले बताए गए हैं, पंकज रामपरवेश सिंह उम्र-40 वर्ष मुंबई के कांदिवली स्थित रामनगर का रहने वाला है। चौथे का नाम टुनटुन है, जिसको गंभीरावस्था में कलवा के छत्रपति शिवाजी अस्पताल में रेफर किया गया है। ट्रक ड्राइवर नामदेव अनंदा ठोके उम्र- 40 को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।




टिप्पणियाँ
Popular posts
नाप्ता साठवणुकीचा परवाना नसताना देखील मे. इंडियन ऑइल अदानी व्हेन्चर्स लिमिटेड या कंपनीचा नाप्ता साठवणुकीचा व्यवसाय चालू ?
चित्र
ग्रामीण भागातील जलस्रोतांची सुरक्षा आणि शाश्वतता दृढ करण्यासाठी जिल्हा परिषदेचा उपक्रम
. ‘माझी भाषा, माझा अभिमान’ — भिवंडीत अभिजात मराठी सप्ताह साजरा
चित्र
कर्करोग निदान व्हॅन — ठाणे जिल्ह्यात उपक्रमाला उत्स्फूर्त प्रतिसाद
चित्र
२०२५ " विविध मान्यवरांच्या शुभहस्ते प्रदान!हा पुरस्कार म्हणजे केवळ माझा नव्हे, तर पत्रकारितेत निष्ठेने काम करणाऱ्या प्रत्येक संघर्षशील पत्रकाराचा सन्मान आहे-डॉ. किशोर पाटील
चित्र