लॉकडाउनमें आनंद जनसेवा संस्था का सराहनीय कार्य
(अरविंद जैसवार)
मुंबई - कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बृहनमुंबई महानगरपालिका ने कई कोरोना से बचाव हेतु कई उपयोजनाए कर रखी है जिसमे कई स्थानिक संस्थाओ का समावेश है तो वही पर बृहन्मुम्बई महानगरपालिका द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान में नेहरू युवा केंद्र के अंतर्गत आनंद जनसेवा संस्था का विशेष योगदान है, बता दे की जब से लॉकडाउन हुआ है तब से आनंद जनसेवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनंद दुबे के मार्गदर्शन में जितेंद्र शर्मा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गरीब जरुरतमंदो को भोजन वितरण,आरोग्य की सेवा,घर घर जाकर आम जनता को कोरोना वायरस से बचाव के नियम से मार्गदर्शित किया ! इस सामाजिक कार्यो में कृष्णा सोनी,विशाल शर्मा, संतोष कनौजिया, प्रीति घुसेन,अंकित कश्यप,प्रवीण विश्वकर्मा,सदानंद वर्मा, नवीन कुमार वर्मा सहित सभी पदाधिकारीयो विशेष योगदान रहा ! संस्था के कार्यो को देखते हुए बृहन्मुम्बई महानगरपालिका ने भी सराहना की है !
लॉकडाउन में आनंद जनसेवा संस्था का सराहनीय कार्य