दामाद ने पेट्रोल डाल कर ससुराल में ही लगाई आग, पत्नी सहित 6 झुलसे

उत्तर प्रदेश:कानपुर में जूही थाना क्षेत्र के रत्तूपुरवा में हरदोई बिलग्राम इतौली निवासी मुकेश कुमार ने अपने ससुराल वालों को जिंदा जलाने का प्रयास किया। शुक्रवार सुबह मुकेश एक बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचा और उनके दरवाजे पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। कुछ ही पल में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक घर में मौजूद लोग कुछ समझ पाते आग चारो ओर फैल चुकी थी।

घटना के वक्त घर में मुकेश की पत्नी मनीषा उनका डेढ़ साल का बेटा, ससुर हीरालाल, सास शिवकुमारी, सलियां राधा, वंदना व उमा थीं। मासूम सकुशल है। बाकी सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है।

एसपी साउथ दीपक भूकर के अनुसार घटना के बाद मुकेश फरार हो गया है। गिरफ्तारी के लिए 4 टीमों का गठन किया गया है। जल्द गिरफ्तारी का दावा किया। 

टिप्पणियाँ
Popular posts
जिल्हा परिषद ठाणे येथे ‘सत्यमेव जयते फार्मर कप’ मार्गदर्शन कार्यशाळा
चित्र
लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे जयंतीनिमित्त जिल्हा परिषद ठाणे येथे अभिवादन कार्यक्रम
चित्र
नवजात बाळांच्या स्वागतासाठी आगळीवेगळी संकल्पना; 'इंडिया मीडिया लिंक अँड इव्हेंट्स' कडून पर्यावरण रक्षणाचा संदेश
चित्र
राष्ट्रीय शैक्षणिक धोरण 2020 ची पाच वर्षे पूर्ण; समावेशित शिक्षणासाठी विशेष वैद्यकीय तपासणी शिबिर जिल्हा सामान्य रुग्णालय ठाणे येथे यशस्वीपणे संपन्न
जिल्हा परिषदेच्या वतीने ‘हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता’ अभियानाला सुरुवात
चित्र