मुंबई, 16 अक्टूबर 2023 : राष्ट्रीय आयुष मिशन की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक का शुभारंभ करते हुये केंद्रीय आयुष एवं बंदरगाह, जहारजरानी और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोणोवाल ने कहा कि जनभागीदारी से आयुष की चिकित्सा पद्यतियों को जन आंदोलन बनाया जा सकता है, और राष्ट्रीय आयुष मिशन की इसमें कारगर भूमिका है। मुबंई में आयोजित इस समीक्षा बैठक में महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, गाेवा, दादर एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव तथा अंडमान निकोबार में राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की गई और चुनौतियों पर बात की गई। शुभारंभ समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री आयुष एवं महिला एवं बाल विकास श्री मुंजपरा महेंद्र भाई, महाराष्ट्र सरकार के जन स्वास्थ्य विभाग के अतिरक्त मुख्य सचिव मिलिंद माहेशकर,आयुष एवं चिकित्सा शिक्षा आयुक्त राजीव निवेतकर, आयुष के वित्तीय सलाहकार जयदीप कुमार, सचिव आयुष वैद्य राजेश कोटेचा सहित संबंधित राज्यों के प्रतिनिधि और आयुष मंत्रालय के विरष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
शुभारंभ समारोह में केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोणोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयास से भारतीय परंपरागत चिकित्सा पद्यतियों को नई पहचान मिली है और भारत की परंपरागत चिकित्सा पद्यतियों को समग्र स्वास्थ्य एवं वेलनेस के लिये स्वीकार किया जा रहा है। अायुष चिकित्सा पद्यतियों में अपार संभावनायें हैं और यही समय है जब इन पद्यतियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कई गुना परिणाम सामने लेकर आयेगा। आयुष पद्यतियों को सबकी पहुंच में लाने के प्रयासों को उकेरते हुये केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्यों और केंद्र सरकार के सम्मिलित प्रयास से आयुष व्यापक जनभागीदारी के जरिये जन आंदोलन बनाया जा सकता है। आयूष पद्यतियों को जन समान्य तक पहुंचाने में विश्व स्वास्थ्य संगठन की भूमिका का जिकग्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जामनगर, गुजरात में विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से भारत सरकार के सहयोग से ग्लाेबल सेंटर फॉर ट्रेडीशनल मेडिसिन की स्थापना से साक्ष्य आधारित और वैज्ञानिक आयुष पद्यतियों की पहचान वैश्चिक स्तर पर स्थापति हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस केंद्र की स्थापना ही भारत की परंपरागत चिकित्सा पद्यतियों की क्षमता को स्वीकार करते हुये की है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दिशा निर्देशन में भारतीय परंपरागत चिकित्सा पद्यतियों को पूरे विश्व में समग्र स्वास्थ्य और वेलनेस के रूप में स्वीकार किया जा जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में समग्र स्वास्थ्य और वेलनेस के महत्व को पूरी दुनिया ने जाना और वर्तमान में आयुष तेजी से बढ़ रहा है। आयुष सेक्टर मेें 900 से अधिक स्र्टाट अप हैं और यूनीकार्न भी अब आयुष सेक्टर में है। केंद्रीय मंत्री ने समीक्षा बैठक में भागीदारी कर रहे राज्यों के प्रतिनिधियों से आयुष को जन जन तक पहुंचाने में योगदान करने का आह्वान किया। उन्होंने एकीकृत स्वास्थ्य (integrative health)पर जोर दिया और कहा कि एकीकृत स्वास्थ्य के जरिये आधुनिक और परंपरागत स्वास्थ्य पद्यतियों के सर्वश्रेष्ठ लाभ से जन-जन को लाभांवित किया जाना संभव है।